Hindi
Hindi

Cabinet Expansion Marks New...

Cabinet Expansion in West Bengal sees 35 BJP legislators sworn in as ministers...

Rang Adda Celebrates Theatre...

Rang Adda returned with its 42nd edition in Kolkata, featuring powerful theatre performances,...

Annapurna Scheme Verification Drive...

Annapurna Scheme verification has been strengthened by the West Bengal government amid allegations...

ABHISHEK ATTACKED: A Dangerous...

Abhishek Attacked is not merely a political incident but a serious warning about...
Your Ad Here (300x250)
HomeBreking Newsबिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

बिहार में सत्ता परिवर्तन: सम्राट चौधरी बनेंगे पहले भाजपा मुख्यमंत्री

Bihar New CM Samrat Chaudhary: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे, जानें पूरी राजनीतिक अपडेट और शपथ ग्रहण की जानकारी।

क़लम टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क
पटना | 14 अप्रैल 2026

बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने लंबे राजनीतिक कार्यकाल का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त कर दिया। उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसी क्रम में सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय के साथ ही यह तय हो गया है कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह बुधवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। यह पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता बिहार की कमान संभालेगा।

एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार ने भावुक संबोधन देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार को उनका पूरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि बिहार विकास की नई गति हासिल करेगा।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का स्वागत किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्राट चौधरी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बिहार को विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

इस घोषणा के बाद खगड़िया के परबत्ता क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। समर्थक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments